वाराणसी, सितम्बर 2 -- यूपी के प्रयागराज और वाराणसी में बाढ़ की मार झेल रहे गंगा-यमुना किनारे के निचले इलाकों में रहने वालों के लिए मंगलवार को राहत की उम्मीद जगी। गंगा-यमुना समेत आसपास की नदियों के जलस्तर में कमी का रुख दिखने लगा है। नैनी में लगभग 12 घंटे स्थिर रहने के बाद यमुना का जलस्तर घटने लगा, जबकि फाफामऊ में गंगा के बढ़ने की रफ्तार थमने के बाद रात आठ बजे गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बेलन में 68 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से यमुना और टोंस किनारे बसे गांवों के लिए खतरा बढ़ गया है। नैनी में मंगलवार रात आठ बजे यमुना का जलस्तर 82.22 मीटर दर्ज किया गया। पिछले चार घंटे में जलस्तर छह सेमी कम हुआ। जबकि दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक नौ सेमी जलस्तर घटा था। छतनाग में गंगा पांच सेंटीमीटर घटकर 81.78 मीटर पर आ गईं। फाफामऊ में गंगा 83 मीटर के करीब ...