UP Floods: गंगा बैराज से छोड़े गए पानी ने बढ़ाया जलस्तर, उन्नाव में बाढ़ का खतरा
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 13 -- यूपी में गंगा बैराज से हर रोज पानी डिस्चार्ज करने की मात्रा बढ़ रही है। बीते दस दिन से 2.5 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा चुका है। बुधवार को 2,85,077 क्यूसेक पानी बैराज से छोड़ा गया। जिससे उन्नाव का गोताखोर मोहल्ला बाढ़ की चपेट में आ गया। जबकि, कानपुर नगर भी अलर्ट पर है। बैराज पर गंगा चेतावनी बिंदु से महज आधा एक हाथ दूर रह गईं हैं। चमोली में सोमवार शाम बादल फटने के बाद गंगा मार्ग के सभी प्रमुख जिलों के लिए अलर्ट जारी हो गया था। हरिद्वार बैराज से बताया गया था कि बादल फटने के बाद बड़ी मात्रा में पानी आने की संभावना है, जिसको लेकर हरिद्वार बैराज पर रिजर्व में रखा गया पानी भी छोड़ा जा रहा था। हालांकि, बुधवार को पानी कम आने के बाद रिजर्व में रखे गए पानी को छोड़ना बंद कर दिया गया। बैराज पर गंगा का जलस्तर चेतावनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.