UP Floods: कानपुर में पांडु नदी के किनारे पर बसे 150 परिवारों का पलायन, गंगा चेतावनी बिंदु पार
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 28 -- यूपी के कानपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते पांडु नदी विकराल रूप में आ गई है। कानपुर में पांडु नदी का पानी बर्रा आठ मेहरबान सिंह का पुरवा कच्ची बस्ती इलाके में घुस गया है। पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। 150 से ज्यादा परिवारों ने परेशान होकर इलाके से पलायन कर लिया है। उन्होंने करीबियों व रिश्तेदारों के घरों में आसरा बनाया है। उधर, गंगा नदी भी खतरे के करीब पहुंच चुकी है। लगातार बारिश के चलते पांडु नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। कटान होने के चलते पांडु नदी का पानी कच्ची बस्ती में घुस गया है। पानी लोगों के घरों तक आ गया। बाढ़ राहत शिविर बर्रा कम्पोजिट विद्यालय, आई सेक्टर में राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Nepal UP Flood:घट-बढ़ रहा गंडक का जलस्तर,गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिले प्रभावित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.