हिन्दुस्तान टीम, अगस्त 22 -- पहाड़ी क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ने और बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बिजनौर और बुलंदशहर के खादर क्षेत्र में भारी बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से आबादी वाले क्षेत्रों में पानी घुस सकता है। बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र में कई स्थानों पर मालन नदी के तटबंध नहीं बनाए जाने से भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में पानी आबादी क्षेत्र की ओर रुख कर सकता है। समय रहते तटबंधों को मजबूत करने की जरूरत है।बिजनौर में बाढ़ का संकट लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराया जाए, कमजोर तटबंधों को दुरुस्त किया जाए और नदी के किनारे आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इं...