संवाददाता, दिसम्बर 2 -- UP Police Encounter: यूपी पुलिस के हाथों फिर एक क्रिमिनल मारा गया है। देर रात शामली में एनकाउंटर हुआ है। वेदखेड़ी-मंसूरा मार्ग पर सोमवार की देर रात पुलिस और बदमाश आमने सामने आ गए। मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी बदमाश मिथुन मारा गया, जबकि उसका साथी राहुल फरार हो गया। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया है। मिथुन के एनकाउंटर को यूपी पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। वह एक कुख्यात अपराधी था जिसके खिलाफ 20 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रात में सूचना मिली थी कि वेदखेड़ीझ्रमंसूरा मार्ग पर बावरिया गिरोह के सदस्य किसी वारदात की तैयारी में हैं। इस पर झिंझाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सवा लाख का इनामी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.