प्रमुख संवाददाता, नवम्बर 22 -- आगरा, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर ताजनगरी आगरा की सियासत में अभी से उबाल आ गया है। जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर अपने-अपने समीकरण साधने के लिए प्रमुख राजनीतिक दल ताकत झोंकने लगे हैं। जहां एक ओर विपक्षी दल सम्मेलनों के जरिए शक्ति प्रदर्शन कर चुनावी माहौल बनाने में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शोर-शराबे से दूर बूथ प्रबंधन और मतदाता सूची को मजबूत करने की खामोश लेकिन आक्रामक रणनीति तैयार की है। बीते दिनों समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगरा के जीआईसी मैदान में विशाल दलित महासम्मेलन आयोजित कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनावी शंखनाद किया। सपा के बाद कांग्रेस ने भी अपनी खोई जमीन तलाशने की कवायद तेज कर दी है। शनिवार को कांग्रेस ने मंडलीय सम्मेलन आयोजित कर कार्यकर्त...