प्रमुख संवाददाता, नवम्बर 15 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर जन चौपाल के जरिए जनता से सीधा संवाद स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर को गोरखपुर से इस अभियान की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री कचहरी स्थित टाउनहॉल मैदान में पहली जन चौपाल को संबोधित करेंगे। आगामी राजनीतिक चुनौतियों के बीच भाजपा इस अभियान के जरिए सरकार और संगठन की पहुंच सीधे जनता तक बनाने के साथ जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाने की कवायद में जुटी है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के साथ शनिवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। जन चौपाल की तैयारियों को लेकर शनिवार को बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी म...