UP Elections: यूपी विधानसभा के कैंडिडेट का ऐलान शुरू, ओवैसी की AIMIM से मटेरा लड़ेंगे शौकत अली
बहराइच, जून 15 -- यूपी की सियासी सरगर्मी के बीच एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बहराइच की मटेरा विधानसभा सीट से शौकत अली को अपनी पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बहराइच में जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने जनता से शौकत अली को अपनी आवाज बनाकर विधानसभा भेजने की अपील की और मौजूदा विधायक पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि अब गुरूर, तकब्बुर और मालिक का दौर खत्म हो चुका है, अब सिर्फ जनता की खिदमत चलेगी। मटेरा सीट पर इस चुनावी घोषणा के साथ ही एआईएमआईएम ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है। ओवैसी के इस बड़े दांव के बाद अब मटेरा सीट पर चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प और गरमा गया है।अब दरी नहीं बिछाई जाएगी, हिस्सेदारी की बात होगी- ओवैसी यूपी चुनाव 2027 को लेकर बहराइच के मटेरा विधान सभा के शंकरपुर में ओवैसी ने चुनावी शंखनाद किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.