UP Elections: भाजपा छोड़ सपा में शामिल दो पूर्व विधायक, कौन हैं सिनोद शाक्य और कुशाग्र सागर
बदायूं, अक्टूबर 26 -- बदायूं, हिन्दुस्तान टीम: जिले की सियासत में सोमवार को बड़ा उलटफेर हुआ। दातागंज से पूर्व विधायक सिनोद शाक्य और बिसौली से पूर्व विधायक कुशाग्र सागर भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। लखनऊ में सपा मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव और बदायूं सांसद आदित्य यादव भी मौजूद रहे। दातागंज इलाके से ब्लॉक प्रमुख के देवर केसी शाक्य भी अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुए। सिनोद शाक्य का सियासी सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वह पहले दो बार विधायक रहे। 2007 व 2012 में दातागंज से बसपा के विधायक रहे। फिर सपा में शामिल हो गये। 2022 से पहले वह सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। पिछले कुछ समय से वह भाजपा में उचित सम्मान न मिलने से नाराज चल रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.