UP Election 2027: मुरादाबाद की एक सीट पर दावेदारी ठोक सकती है रालोद, 4 जून को जयंत का शक्ति प्रदर्शन
वरिष्ठ संवाददाता, जून 1 -- आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर मुरादाबाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की बढ़ती सक्रियता से यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के तहत जिले की किसी एक विधानसभा सीट पर दावा कर सकती है। हाल के दिनों में रालोद की ओर से किए जा रहे कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों ने इन अटकलों को और बल दिया है।मुरादाबाद की एक सीट पर RLD ठोंक सकती है दावा राजनीतिक जानकारों का मानना है कि रालोद ऐसी सीट पर दावा कर सकती है, जहां पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा हो। मुरादाबाद जिले की छह विधानसभा सीटों में से चार पर वर्तमान में समाजवादी पार्टी का कब्जा है। वहीं नगर विधानसभा सीट पर भाजपा लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर चुकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.