नई दिल्ली, जनवरी 8 -- UP DElEd counselling dates : यूपी डीएलएड 2025 में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग updeled.gov.in पर 12 जनवरी से शुरू होगी। इससे पहले स्टेट रैंक 01 से 124230 तक के अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग संस्थान का विकल्प भरने के लिए 5000 रुपये का ऑनलाइन भुगतान आज 8 जनवरी से 10 फरवरी तक हो सकेगा। प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10600 व 3,304 निजी एवं अल्पसंख्यक कॉलेजों की 2,28,900 कुल 2,39,500 सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के रजिस्ट्रार ने बुधवार को काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया। प्रवेश के लिए कुल 124230 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। साफ है कि आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी प्रवेश ले लें तब भी तकरीबन आधी 115270 सीटें खाली रह जाएंगी। पहले चरण में 12 से 14 जनवरी तक एक से 20 हजार तक...