मुख्य संवाददाता, अगस्त 20 -- यूपी डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में फेल 81874 प्रशिक्षुओं के लिए स्पेशल बैक पेपर परीक्षा कराई जाएगी। बैक पेपर कराने की मांग को लेकर दर्जनों प्रशिक्षुओं ने बुधवार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय का घेराव किया। प्रशिक्षुओं का कहना है कि आठ साल बाद प्राथमिक शिक्षक भर्ती आने वाली है। चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में फेल 81 हजार से अधिक प्रशिक्षु बाहर हो जाएंगे। लिहाजा स्पेशल बैक पेपर परीक्षा कराई जाए, ताकि वह भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकें। घंटों प्रदर्शन के बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर स्पेशल बैक पेपर कराने संबंधी सूचना अपलोड कर दी गई। सचिव राजेन्द्र प्रताप के अनुसार 31 जुलाई को घोषित डीएलएड के परिणाम के बाद वर्तमान में सन्निरीक्षा (स्क्रूटनी) की कार्यवाही गतिमान है। सन्नि...