नई दिल्ली, मई 21 -- UP College Uniform 2026 Update: उत्तर प्रदेश के सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में छात्रों के लिए यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और राज्य के विश्वविद्यालयों की चांसलर आनंदीबैन पटेल ने प्रदेश के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध कॉलेजों में छात्रों के लिए अनिवार्य ड्रेस कोड लागू करने के निर्देश दिए हैं। राजभवन में आयोजित विश्वविद्यालयों के वाइस-चांसलर की एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान राज्यपाल ने यह कड़ा रुख अपनाया है।वाइस-चांसलर की बैठक में राज्यपाल ने जताई नाराजगी राज्यपाल आनंदीबैन पटेल ने विश्वविद्यालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए इस बात पर गहरी नाराजगी व्यक्त की कि कई राज्य विश्वविद्यालयों में सत्र समाप्त होने के बावजूद अभी तक छात्रों को उनके दीक्षांत समारोह की कपड़े, ड्...