लखनऊ, फरवरी 13 -- UP Budget Session LIVE: यूपी विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब सदन में सीएम योगी देंगे। ऐसे में विपक्ष के हंगामे के आसार जताए जा रहे हैं। इसस पहले गुरुवार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विधान परिषद में सपा सदस्य नारेबाजी कर सदन से बहिर्गमन कर गए। इससे पहले सपा और भाजपा सदस्यों के बीच खूब नोंक-झोंक हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। बाद में सरकार के जवाब से असंतुष्ट सपा सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए सदन से बहिर्गमन कर दिया। उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने गुरुवार को विधान परिषद में कहा है कि पिछली सरकारों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। हमारी सरकार विकासित उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने की दिशा में लगातार प्रयासरत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.