नई दिल्ली, मार्च 15 -- UP Board Results 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। बोर्ड ने परीक्षाओं के समापन के साथ ही मार्कशीट के स्वरूप और सुरक्षा में ऐसे क्रांतिकारी बदलाव किए हैं, जो भविष्य में जालसाजी और मार्कशीट के खराब होने की समस्या को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे। अब छात्रों को मिलने वाली मार्कशीट सिर्फ एक कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि 16 हाई-टेक सिक्योरिटी फीचर्स से लैस एक ऐसा दस्तावेज होगा जिसे न तो कोई फाड़ पाएगा और न ही पानी उसे खराब कर सकेगा। 12 मार्च 2026 को परीक्षाएं खत्म होने के बाद अब पूरा महकमा रिजल्ट तैयार करने की तैयारियों में जुट गया है। इस बार बोर्ड का पूरा फोकस पारदर्शिता और सुरक्षा पर है। आइए विस्तार से समझते हैं कि इस...