नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- UP Board Result 2026 kab aayega : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर रिजल्ट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in के अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकेगा। नतीजे घोषित किए जाने पर आप आसानी से लाइव हिन्दुस्तान में अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट (UPMSP 10th 12th Result 2026 ) चेक कर सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक यूपी बोर्ड परिणाम 2026 की घोषणा 25 अप्रैल के आसपास कभी भी की जा सकती है। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करने के साथ मार्कशीट कम सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर जारी किया जाएगा। यह वेरीफाइड होने के साथ डिजिटली हस्ताक्षरित भी होगा। इसमें क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाएगा। ऑफलाइन मार्कशीट कम सर्टिफिकेट पहले की तरह बाद में ...