UP Board Result : 10वीं 12वीं स्क्रूटनी के लिए यूपी बोर्ड को मिले कितने आवेदन, किस जिले से सर्वाधिक डिमांड
नई दिल्ली, मई 19 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम से असंतुष्ट 25620 छात्र-छात्राओं ने स्क्रूटनी (सन्निरीक्षा) के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। बोर्ड की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर 17 मई तक आवेदन मांगे गए थे। सर्वाधिक 23 जिलों वाले प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय को स्क्रूटनी के सबसे अधिक 10525 आवेदन मिले हैं। इनमें हाईस्कूल के 1894 जबकि इंटरमीडिएट के 8631 परीक्षार्थी शामिल हैं। सबसे कम बरेली क्षेत्रीय कार्यालय से 2288 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी प्रकरणों का निस्तारण करते हुए उसका परिणाम 15 जुलाई तक घोषित होना है। इस साल स्क्रूटनी के आवेदन में कमी आई है। 2025 में 31194 (हाईस्कूल 5495 व इंटर 25699) जबकि 2024 में 29555 (हाईस्कूल 4748 व इंटर 24807) परीक्षार्थियों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था। यह भी पढ़ें- क्या यूपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.