कानपुर, अप्रैल 23 -- Kanpur News: यूपी के चर्चित बिकरू कांड में ढाई साल तक जेल में रही खुशी दुबे ने इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास कर ली। खुशी ने बताया कि वह एक काबिल अधिवक्ता बनना चाहती हैं। क्योंकि जब उन्हें जेल भेजा गया था तो एक अधिवक्ता ने ही उनकी मदद की थी। कोर्ट कचहरी, मां के इलाज और तनाव के बीच उन्होंने परीक्षा की तैयारी की। फिलहाल परीक्षा में प्राप्त अंकों से वह संतुष्ट हैं और अब आगे स्नातक करके लॉ में दाखिला लेने का सपना है। बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 की आधी रात गैंगस्टर विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। इस कांड के बाद पनकी की खुशी दुबे पहली बार उस समय चर्चा में आयीं जब एक ऑडियो वायरल हुआ। दरअसल खुशी की शादी 29 जून 2020 को बिकरू कांड से ठीक तीन दिन पहले गैंगस्टर विकास दुबे के भती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.