नई दिल्ली, जुलाई 25 -- अगर आप 2027 में यूपी बोर्ड हाई स्कूल या इंटरमीडिएट परीक्षा प्राइवेट कैंडिडेट के तौर पर देने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए प्राइवेट कैंडिडेट का पूरा टाइम-टेबल जारी कर दिया है। इसमें आवेदन फॉर्म भरने से लेकर फीस जमा करने और गलतियों को सुधारने तक की हर तारीख साफ-साफ बताई गई है। जो छात्र-छात्राएं किसी वजह से नियमित परीक्षार्थी के तौर पर पंजीकरण नहीं करा पाए थे, उनके लिए यह मौका अहम माना जा रहा है। बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदन फॉर्म भरने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 5 अगस्त 2026 तय की गई है। इसके बाद पूरी प्रक्रिया कई चरणों में आगे बढ़ेगी, जिसमें परीक्षा शुल्क का भुगतान, शैक्षणिक योग्यता ...