लखनऊ, जनवरी 4 -- UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के साॅफ्टवेयर ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा केन्द्र बनाने में मानकों की अनदेखी की है। बहुत से स्कूलों के परीक्षार्थियों के परीक्षा केन्द्र 12 किमी. के मानक से अधिक दूर 18 किमी तक बना दिये हैं। स्कूलों की ओर से आपत्तियां दर्ज कराने के बावजूद केन्द्र नहीं बदले गए हैं। परीक्षार्थियों को इन केन्द्रों तक पहुंचने के लिये सीधे साधन उपलब्ध नहीं हैं। साधन से जाने के लिये परीक्षार्थियों को कई बार वाहन बदलने पड़ेंगे। स्कूलों के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों का कहना है कि अधिक दूरी पर बनाए गए परीक्षा केन्द्र की आपत्ति दर्ज करायी थी। डीआईओएस कार्यालय में शिकायती पत्र दिये, लेकिन फिर से वही केन्द्र बना दिये हैं।आपत्तियों के बाद भी नहीं बदला परीक्षा केन्द्र यूपी माध्य...