कार्यालय संवाददाता, फरवरी 18 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित प्रश्नपत्रों को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि परिषद की मीडिया सेल के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व परीक्षार्थियों को गुमराह करने और बोर्ड परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने के उद्देश्य से कूटरचित प्रश्नपत्र प्रसारित कर रहे हैं। परिषद ने स्पष्ट किया है कि वायरल किए जा रहे प्रश्नपत्रों का वास्तविक परीक्षा से कोई संबंध नहीं है। साथ ही परीक्षा की सुचिता भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में साइबर सेल को एफआईआर दर्ज कर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। 333 केंद्रों पर 1.95 लाख आज देंगे परीक्षा : जनपद में 333 केंद्रों पर कुल 1,95,836 परीक्षार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.