नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- UPMSP 12th Result 2026, UP Board Inter Sarkari Result online: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड 12वीं के साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट आने के बाद कई छात्रों के मन में एक सवाल उठेगा कि अब आगे क्या करें। अगर आप भी 12वीं करने के बाद करियर को लेकर पशोपेश में हैं, तो यह खबर आपके लिए उपयोगी है। आप यहां से सभी स्ट्रीम्स के अनुसार करियर विकल्प की जानकारी हासिल कर सकते हैं और उसी दिशा में भविष्य को दिशा दे सकते हैं। UP Board 12th Result 2026 Linkसाइंस स्ट्रीम्स के लिए करियर विकल्प साइंस (मैथ्स या बायोलॉजी) से 12वीं करने वाले छात्रों के पास करियर के कई अच्छे विकल्प होते हैं। मैथ्स वाले छात्र JEE Main की तैयारी क...