कार्यालय संवाददाता, अप्रैल 30 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित होने के साथ ही कई परीक्षार्थियों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। परीक्षा देने के बावजूद उनके अंकपत्र में 'अनुपस्थित' लिखा है। इसी को देखते हुए बुधवार से बोर्ड के पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों में ग्रीवांस सेल शुरू कर दी गई है, जहां छात्र-छात्राएं अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। पहले ही दिन प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय में कुल 17 शिकायतें आईं। इनमें इंटरमीडिएट के 13 और हाईस्कूल के चार परीक्षार्थी शामिल हैं। रायबरेली की एक छात्रा ने बताया कि उसने रसायन विज्ञान की परीक्षा दी थी, लेकिन अंकपत्र में उसे अनुपस्थित दिखा दिया गया है। इसी तरह कन्नौज के एक छात्र ने हिंदी विषय में अनुपस्थित दर्शाए जाने की शिकायत दर्ज कराई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.