विशेष संवाददाता, फरवरी 10 -- UPMSP UP Board Exam : तकरीबन 9 महीने तक व्यवस्था से लड़कर आखिरकार 15 साल के 11वीं के छात्र शशि शेखर दुबे ने यूपी बोर्ड से अपनी हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं ले ही लीं। राज्य सूचना आयोग के आदेश पर यूपी बोर्ड ने शशि को सभी छह विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी तब दीं जब आयोग ने दंडित करने की चेतावनी दी। झांसी के रहने वाले शशि शेखर दुबे ने वर्ष 2025 में यूपी बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। उसे गणित में 100,हिंदी में 92, विज्ञान में 90, सामाजिक विज्ञान में 87, चित्रकला में 84 और अंग्रेजी में 73 अंक मिले थे। शशि को लगा कि गणित को छोड़कर अन्य विषयों में भी उसे और अधिक अंक मिलने चाहिए थे। उसने माध्यमिक शिक्षा परिषद के जनसूचना अधिकारी (पीआईओ) से हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व चित्रकला विष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.