UP BEd Topper :'यकीन नहीं हो रहा', कौन हैं यूपी बीएड एंट्रेंस टॉपर वंदना सिंह, कितनी की है पढ़ाई
नई दिल्ली, जून 17 -- यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। जिसमें अलीगढ़ की वंदना सिंह को प्रदेश में प्रथम रैंक और अलीगढ़ के ही नितिन पचौरी को दूसरा स्थान मिला है। दोनों ही अभ्यर्थियों ने इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए परिवार को श्रेय दिया है। प्रथम रैंक प्राप्त करने वाली वंदना सिंह एटा चुंगी प्रद्युम्न विहार अलीगढ़ निवासी है। उन्होंने बीएससी और एमएससी वनस्पति विज्ञान से करने बाद बीएड प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा परिणाम में उन्होंने 359.32 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। मंगलवार को उच्च शिक्षा मंत्री ने जूम पर सभी टॉपर से बात की लेकिन नेटवर्क की समस्या होने के कारण वह इस कॉन्फ्रेंस में जुड़ नहीं सकी। वंदना ने बताया कि उन्होंने सफलता सेल्फ स्टडी से हासिल की है। बीएड कर वह शिक्षक बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.