नई दिल्ली, जून 16 -- UP Bed Admission 2026: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP B.Ed JEE 2026) का परिणाम घोषित होने के बाद अब राज्य भर के लाखों अभ्यर्थियों के मन में एक ही सवाल है कि रिजल्ट के बाद आगे क्या? और मनपसंद कॉलेज में दाखिला कैसे मिलेगा? आपकी इसी उलझन को दूर करने के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (BU), झांसी जल्द ही काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी करने जा रहा है। इस साल प्रदेश के करीब 2,300 बीएड कॉलेजों की कुल 2.40 लाख से ज्यादा सीटों पर छात्रों को रैंक के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।स्कोरकार्ड की डिटेल्स और स्टेट रैंक की भूमिका बीएड कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा में आपके प्रदर्शन के आधार पर एक मेरिट लिस्ट और रैंक जारी की गई है। जब आप अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करेंगे, तो उसमें आपकी स्टेट रैंक, कैटेगरी रैंक, लिखित परीक्ष...