UP Assembly LIVE: विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश
लखनऊ, अगस्त 4 -- UP Assembly LIVE: यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन यानी मंगलवार को योगी सरकार इस वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शून्यकाल के दौरान विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच अनुपूरक बजट पेश किया। उन्होंने वित्त वर्ष 2026-27 की अनुपूरक अनुदान मांगों को सदन के समक्ष प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रस्तावित अनुपूरक बजट का आकार 59019.54 करोड़ रुपये है। इसमें राजस्व लेखे का व्यय 17399.50 करोड़ रुपये तथा पूंजी लेखे का व्यय 41620.04 करोड़ रुपये है। चुनावी साल में योगी सरकार चल रही योजनाओं में अतरिक्त रकम के अलावा कुछ नई घोषणाओं को भी शामिल कर सकती है। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाना इसी कड़ी का हिस्सा होगा। इसके अलावा वकीलों को भी सरकार कैशलेस इलाज की सुविधा दे सकती है। सूत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.