UP Assembly LIVE: विधानसभा में भावुक हुए सतीश महाना, सदन की कार्यवाही स्थगित
लखनऊ, अगस्त 5 -- UP Assembly LIVE: यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन शुरू होने से पहले विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने विपक्ष के आचरण पर गहरी नाराजगी और निराशा व्यक्त की उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों से उन्होंने विधानसभा और विधायकों की गरिमा बढ़ाने का लगातार प्रयास किया है, लेकिन मंगलवार को सदन में जो घटनाक्रम हुआ, उसने उन्हें आहत किया है। कई दशकों से समाज में विधायिका और विधायकों की जो छवि बनी हुई थी, उसे बदलने की कोशिश उन्होंने की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और विपक्ष सरकार की प्रशंसा करने नहीं, बल्कि उसका ध्यान जनहित के मुद्दों की ओर आकर्षित करने के लिए सदन में आता है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में विपक्ष ने अपनी बात रखने की परंपरा का पालन किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.