UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी में 7068 आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और 21540 सहायिका के पदों पर होगी भर्ती
प्रमुख संवाददाता, जून 13 -- UP Anganwadi Vacancy 2026 : यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री के 7068 और सहायिका के 21540 संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से सभी जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशक हर्षिता माथुर ने जिलों से भर्ती के लिए और पदों का ब्योरा जुटाने के निर्देश दिए हैं। बीते अप्रैल में 62 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुईं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं के रिक्त पदों का जिलेवार ब्योरा लेकर उन पर भी जल्द भर्ती शुरू की जाएगी। जिलों में खाली पदों की सूची सार्वजनिक स्थलों, कलक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील एवं विकास खंड कार्यालय में चस्पा की जाएगी। दैनिक समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। पोर्टल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.