लखनऊ, अप्रैल 9 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मतदाता सूची को त्रुटिहीन और पारदर्शी बनाने के अभियान के तहत विभाग अब निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 10 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इससे पहले रिकॉर्ड को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने बताया कि प्रदेश की अपडेटेड वोटर लिस्ट 10 अप्रैल 2026 को जारी होगी, जिसे चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। अंतिम प्रकाशन से पहले उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर और पूरी जिम्मेदारी से पूरी करने के निर...