UP में हो जाता राजस्थान वाला कांड, सौरभ दास को देखते ही भड़क उठे लोग; हंगामा
ग्रेटर नोएडा, सितम्बर 22 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरभ दास 'स्कूल ठीक करो' अभियान चलाने के लिए मंगलवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। इस दौरान एक गांव में उनका जमकर विरोध हुआ। सौरभ दास को देखते ही कुछ ग्रामीण भड़क उठे और उनका विरोध करने लगे। लोग दास और उनकी टीम के खिलाफ बेहद आक्रामक हो गए और चीखते हुए उनकी ओर बढ़े। गनीमत रही कि पुलिस और कुछ अन्य ग्रामीणों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया। गौरतलब है कि इससे पहले राजस्थान में भी सीजेपी की टीम पर इस तरह एक गांव में हमला हो गया था। वहां, सीजेपी के दूसरे सह संयोजक आशुतोष रांका और अन्य को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया था। एक दिन पहले ओडिशा में छात्रों के आंदोलन का समर्थन करने गए सौरभ दास मंगलवार को एक बार फिर दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा पहुंचे। इससे पहले नोएडा के कुछ स्कूलों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.