अलीगढ़, अप्रैल 28 -- UP News: यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले सांसदों व विधायकों के पास क्षेत्र में सड़क व फ्लाई ओवर का निर्माण कराने का आखिरी मौका है। साल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले लोक निर्माण विभाग यह आखिरी बार प्रस्ताव तैयार करा रहा है। इसके बाद चुनाव होने के बाद 2028 में कार्ययोजना दोबारा लोक निर्माण विभाग तैयार कराएगा। अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज के सांसद, विधायक अपने क्षेत्र में सड़क, लघु सेतु व दीर्घ सेतु के निर्माण को प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग को भेजेंगे। लोक निर्माण विभाग साल 2026-27 को लेकर लेकर कार्ययोजना तैयार करने जा रहा है। शासन स्तर से इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। पिछले साल अलीगढ़ से 1215.13 करोड़ के 521 कार्यों का प्रस्ताव शासन को गया था, जिसमें पांच बड़े फ्लाई ओवर शामिल थे। लेकिन केवल दो को ही स्वीकृति मिल पाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.