नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- गाजियाबाद में दीपावली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बसों की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा। यूपी रोडवेज ने इसके लिए 300 बसों के अतिरिक्त फेरे लगवाने की तैयारी की है। इससे यात्रियों को मेरठ, बदायूं, बुलंदशहर, अलीगढ़ समेत अन्य शहरों को जाने के लिए समय से बस मिल सकेंगी। दीपावली पर अपने घर जाने के लिए कौशांबी डिपो से बड़ी संख्या में यात्री रवाना होते हैं। त्योहार के समय यात्रियों के बस के लिए अधिक समय इंतजार न करना पड़े और बसों की कमी से न जूझना पड़े, इसके लिए परिवहन निगम विभिन्न रूट पर बसों के फेरे बढ़ाएगा। गाजियाबाद रीजन के 7 डिपो से चलाई जाएंगी 300 और बसें परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक केएन चौधरी ने बताया कि परिवहन निगम ने 5 नवंबर से 300 अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी की है। गाजियाबाद रीजन के सात डिपो से इन ब...