गाजियाबाद, मार्च 12 -- Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 'आतंक की राह' पर निकले 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो खूंखार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से ट्रेनिंग हासिल कर रहे थे। आरोपी एक संगठन बना चुके थे जिसका सरगना सावेज महज 20 साल का है। एक आरोपी वकील है तो दूसरा वकालत पढ़ रहा था। दो अन्य लोग मजदूर हैं। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण जोन सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि बताया गया है कि मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में छापेमारी करके आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस को मुखबिर और मैनुअल इनपुट के आधार पर जानकारी मिली थी कि कुछ लोग देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन, प्रतिबंधित संगठनों के वीडियो, लिंक आदि बरामद किए गए हैं। थाना मसूरी पुलिस टीम नाहल झाल पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मु...