UP में जमीअत उलमा 127 मस्जिदों को आदर्श बनाएगा, नमाज के अलावा अनेक गतिविधियां भी
कानपुर, मई 19 -- जमीअत उलमा कानपुर समेत उत्तर प्रदेश की 127 मस्जिदों को आदर्श बनाएगा। इन मस्जिदों में हर तरह की सुविधाएं रहेंगी। मस्जिदों में नमाज के अतिरिक्त समय में अनेक गतिविधियां हो सकेंगी। लाइब्रेरी आदि की भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए शीघ्र ही एक रूप रेखा तैयार की जाएगी। जमीअत उलमा ने समाज के बीच कार्य को महत्व देने के उद्देश्य से एक खाका तैयार किया है। इसके लिए कानपुर में कई बैठकें हुईं जिसमें निर्णय लिए गए। कानपुर में इसकी शुरुआत कर दी गई है। कानपुर में तैयार किए पूरे कार्यक्रम की सीतापुर में हुए सम्मेलन व कार्यशाला में मोहर लग गई। इसमें मौलाना महमूद मदनी ने भी शिरकत की। आगामी छह महीनों के अन्दर पूरे प्रांत में 425 नए मकतब (जहां केवल कुरआन पढ़ाया जाता है), 96 स्थानों पर वयस्क शिक्षा (तालीम-ए-बालिगान), 112 महिला मकतब (महिलाओं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.