नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में जनता के बीच सकारात्मक एजेंडे के साथ जाने की भाजपा की रणनीति विपक्ष के तीखे आरोपों से प्रभावित हो रही है। पार्टी अधिकांश समय आरोपों के जवाब देने में व्यस्त है। हालांकि, लगातार राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों को उठाने से विपक्ष की दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं क्योंकि वह सत्ता विरोधी माहौल को भुनाने के लिए राज्य सरकारों की कमियों को उजागर नहीं कर पा रहा है। अगले वर्ष की शुरुआत में फरवरी-मार्च में होने वाले यूपी, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर व पंजाब के विधानसभा चुनाव में भाजपा की पंजाब को छोड़कर बाकी में अपनी सरकार है। ऐसे में पार्टी ने अपने शासनकाल की उपलब्धियों और भावी कार्यजनाओं का लंबा लेखा-जोखा तैयार किया हुआ है। वह अपने इस सकारात्मक एजेंडे से एक और कार्यकाल की मांग भी करेगी, लेकिन मौजूदा माह...