नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- महाराष्ट्र के नागपुर में अभिजीत दीपके की कॉकरोच जनता पार्टी ने संविधान रैली का ऐलान किया है। इसी बीच उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़े सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि Gen Z को उसी पार्टी को वोट देना चाहिए, जो अच्छी शिक्षा और रोजगार की बात करे। खास बात है कि वह पहले ही साफ कर चुके हैं कि सीजेपी यूपी चुनाव में नहीं उतरने वाली है। खास बात है कि अभिजीत दीपके पहले कह चुके हैं कि उनकी पार्टी यूपी में चुनाव नहीं लड़ेगी। साथ ही कह दिया है कि किसी भी दल को समर्थन नहीं दिया जाएगा। इससे पहले सीजेपी के अन्य नेता भी राजनीति में उतरने की अटकलों को खारिज कर चुके हैं और कहा था कि सिर्फ प्रेशर ग्रुप के तौर पर फिलहाल काम करना चाहते हैं। अभिजीत दीपके कैसी सरकार चाहते हैं दीपके ने बताया है कि युवाओं को बेह...