नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- उत्तर प्रदेश और बिहार के युवाओं को नौकरी न देने का ऐलान करने के बाद एक कंपनी सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई है। पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब बेंगलुरु स्थित एक स्टार्टअप कंपनी 'A1 स्पोर्ट्स वर्ल्ड' ने हाल ही में घोषणा की है कि उनकी कंपनी उत्तर भारत के चार राज्यों, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के लड़कों को नौकरी नहीं देगी। इस फैसले पर लोग बुरी तरह भड़क उठे हैं। इससे पहले कंपनी के फाउंडर और सीईओ कार्तिक एसजी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में 4 राज्यों का नाम लेते हुए कहा कि इन राज्यों के पुरुषों को कंपनी नौकरी पर नहीं रखेगी। यह भी पढ़ें- 8-10 घंटे की जॉब ने 35 साल के लड़के को पहुंचाया आईसीयू! डॉक्टर ने बताई 3 गलतियां'उत्तर प्रदेश,...