आशीष त्रिवेदी, जनवरी 31 -- समान्य श्रेणी के विद्यार्थियों के बैंक खाते में निर्धारित छात्रवृत्ति से अधिक रकम भेज दी गई है। विभिन्न पाठ्यक्रमों के अनुसार चार श्रेणियों में 10 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक की शुल्क प्रतिपूर्ति की जाती है, मगर इन्हें फीस की पूरी रकम दे दी गई। ऐसे छात्रों की संख्या करीब दो हजार से अधिक बताई जा रही है। जिसमें ज्यादातर छात्र बीएड कोर्स के हैं। वहीं, इससे अब विभाग में हड़कंप मच गया है। समाज कल्याण विभाग की ओर से बीती 25 जनवरी को जो छात्रवृत्ति का वितरण किया गया, उसमें 3.04 लाख सामान्य श्रेणी के छात्र शामिल थे। नियमानुसार सामान्य श्रेणी के छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए चार श्रेणियों में निर्धारित धनराशि शुल्क प्रतिपूर्ति ही की जा सकती है। पहली श्रेणी में कक्षा 11 व कक्षा 12 और आईटीआई इत्यादि पाठ्यक्रमों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.