हरिद्वार, मई 28 -- हरकी पैड़ी एरिया में उत्तर प्रदेश के चार युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। आरोपी युवक बागपत के रहने वाले हैं और घाट पर ही अश्लील हरकत और महिलाओं के साथ अभद्रता की। यही नहीं तीर्थ की मर्यादा भंग करते हुए राहगीरों से छेड़छाड़ भी करते नजर आए। हद तो तब हो गई जब दो युवक गंगा नदी में ही एक दूसरे को किस कतरे नजर आए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ये घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी नशे में धुत थे और मार्केट में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार तो राहगीरों को परेशान कर रहे थे। युवकों ने नशे की हालत में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं। युवकों ने इस हद तक नशा किया हुआ था कि वे लड़खड़ाते हुए चल रहे थे। आलम ये था कि एक युवक तो इस हद तक नशे में चूर था कि गं...