UP के इन 8 जिलों से आज नोएडा एयरपोर्ट के लिए शुरू होगी बस सेवा, पड़ोसी राज्यों का क्या प्लान
ग्रेटर नोएडा, जून 15 -- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के लिए आज से उत्तर प्रदेश के आठ जिलों से सीधी बसें चलेगी। यूपी रोडवेज द्वारा इन बसों की समय सारिणी जारी कर दी गई है। निर्धारित समय के अनुसार प्रत्येक जिले से बसें डेढ़ से दो घंटे में एयरपोर्ट पहुंचेगी। बता दें कि नोएडा एयरपोर्ट तक यात्रियों को सुविधा देने के लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने कई कंपनियों के साथ समझौता किया हुआ है। वहीं, यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली रोडवेज के साथ भी बस चलाने को लेकर समझौता हो चुका है। हरियाणा और यूपी रोडवेज की बसें 15 जून से एयरपोर्ट के लिए संचालित की जाएगी। यूपी रोडवेज की बसें आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, एटा, कासगंज, लखनऊ से सीधे एयरपोर्ट तक चलेंगी। यह भी पढ़ें- नोएडा-ग्रेटर नोएडा सिटी में आज से 28 रूटों पर चलेंगी 115 इलेक्ट्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.