जयपुर, मार्च 16 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आयोजित जौहर मेला और श्रद्धांजलि समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मेवाड़ की वीरता, बलिदान और परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रहे बदलावों और विकास की प्रेरणा कहीं न कहीं राजस्थान की वीरभूमि से भी जुड़ी हुई है। उन्होंने मंच से कहा कि उत्तर प्रदेश की तरक्की में राजस्थान का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।मेवाड़ की परंपराओं से मिली प्रेरणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि चित्तौड़गढ़ किले में रानी पद्मिनी का बलिदान महिलाओं की गरिमा और राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। मेवाड़ की महिलाओं द्वारा किया गया ऐतिहासिक जौहर साहस, आत्मसम्मान और दृढ़ संकल्प का परिचायक रहा है। उन्होंने कहा कि...