UP का साइबर केस रफा-दफा करने 800 KM दूर राजस्थान आए पुलिसकर्मी, ACB ने दबोचा
सीकर, अगस्त 18 -- राजस्थान के सीकर में अयोध्या से करीब 800 किलोमीटर दूर आए साइबर पुलिस के चार कर्मचारियों को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत के 2.80 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अयोध्या साइबर पुलिस में दर्ज साइबर ठगी के एक मामले को रफा-दफा करने के नाम पर सीकर के युवक से रिश्वत मांगी गई थी। पुलिसकर्मी रकम लेने के लिए तीन दिन पहले सीकर पहुंचे थे और मंगलवार को पैसे लेकर अयोध्या लौट रहे थे। इसी दौरान ACB ने सीकर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर रसीदपुरा टोल के पास उन्हें पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने ACB टीम की गाड़ी को टक्कर मारकर मौके से भागने की कोशिश भी की। हालांकि, टीम ने पीछा कर चारों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अयोध्या साइबर पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह और कॉन्स्टेबल गौरव, सोहन तथा पवन त्रिपाठी शाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.