नई दिल्ली, मार्च 31 -- उत्तर प्रदेश कैडर के 2022 बैच के IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही ने नौकरी से इस्तीफ़ा दे दिया है। रिंकू सिंह राही पिछले साल यानी 2025 में तब अचानक से सुर्खियों में आ गए थे जब शाहजहांपुर में एसडीएम रहने के दौरान वकीलों के सामने उठक-बैठक करने का उनका वीडियो वायरल हुआ था। उस घटना के बाद से रिंकू सिंह को जुलाई 2025 से राजस्व परिषद में अटैच कर दिया गया था। रिंकू सिंह का पूरा कैरियर उतार-चढ़ाव और चर्चित कहानियों से भरा पड़ा है। साल-2009 में मुजफ्फरनगर में 100 करोड़ के घोटाले का खुलासा करने के बाद 7 गोलियां लगने के बावजूद वे जिंदा बच गए थे। मीडिया रिपेार्ट्स के मुताबिक 2022 बैच के यूपी कैडर के आईएएस रिंकू सिंह राही ने यह कहते हुए इस्तीफा दिया है कि उन्हें लंबे समय से न तो पोस्टिंग दी जा रही थी और न ही कोई काम सौंपा जा रहा था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.