नई दिल्ली, मार्च 5 -- यूपी के बलरामपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के बहराइच बलरामपुर बौद्ध परिपथ पर गुरुवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों होली पर अपने रिश्तेदार के घर गए थे। गुरुवार की सुबह वह दोनों अपने घर को लोट रहे थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के खलवा मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय सोनू मिश्रा पुत्र विमल मिश्रा और उनके 50 वर्षीय पिता विमल मिश्रा पुत्र तुकाराम बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र स्थित तेंदुआ कबीर गांव में होली की शाम(बुधवार को) अपने रिश्तेदार(साले पिंटू पाठ...