उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: अचलगंज। भगवंतनगर विधानसभा के ग्राम रैथाना स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित युवा रोजगार मेले में दूसरे 35 सौं युवाओं ने रोजगार पाने के लिए पंजीकरण कराया। इसमें चयन समिति की चयन प्रक्रिया में 983 युवा रोजगार पाने के हकदार बने। रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने युवाओं की योग्यता एवं कौशल के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। आयोजक अनुराग त्रिवेदी ने कहा कि हमारा संकल्प केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति में परिवर्तित करने का है। रानू त्रिवेदी ने सभी का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...