Unnao News: 911 मरीजों की भीड़ में व्यवस्था बेपटरी, 20 मीटर तक लगी कतार
उन्नाव, सितम्बर 21 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल खुला तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी में 911 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिससे पर्चा काउंटर से लेकर अस्पताल परिसर तक व्यवस्था दबाव में नजर आई। पर्चा बनवाने के लिए मरीजों की 15 से 20 मीटर लंबी कतार लगी रही। कई वृद्ध मरीज घंटों इंतजार के बाद कतार में ही बैठे दिखाई दिए। खास बात यह रही कि स्वाइन फ्लू के बढ़ते संक्रमण के बीच अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार बिना मास्क के नजर आए। कई डॉक्टर भी बिना मास्क के मरीजों का इलाज करते दिखे।
मरीजों की भीड़ और इंतज़ार सुबह कड़क धूप के बीच अस्पताल पहुंचे मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए काफी देर तक लाइन के कतार में खड़ा रहना पड़ा। पर्चा काउंटर, ओपीडी और दवा काउंटर पर भी भीड़ बनी रही। बुखार, खांसी और जुकाम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.