Unnao News: 80 आंगनवाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र
उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: पुरवा। तहसील सभागार में मंगलवार को नवनियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में विधायक अनिल सिंह ने सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और उन्हें ईमानदारी, जिम्मेदारी तथा कार्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि असोहा, पुरवा, हिलौली और बिछिया ब्लॉक की 20-20 नवनियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इस प्रकार चारों ब्लॉकों की कुल 80 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। पुरवा ब्लॉक की बाल विकास परियोजना अधिकारी निशा महाजन ने बताया कि सभी नवनियुक्त सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र देने के साथ उनके कार्य और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन में सहायिकाओं की महत्वप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.