Unnao News: 70 हजार व जेवर लेकर निकली युवती लापता
उन्नाव, नवम्बर 7 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती घर से नकदी और जेवर लेकर लापता हो गई। पिता ने शुक्लागंज क्षेत्र के एक युवक को नामजद करते हुए बेटी को बहला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो नवंबर की शाम उसकी 20 वर्षीय बेटी घर से सोने के कुछ जेवरात और 70 हजार रुपये की नकदी लेकर चली गई। पिता ने शुक्लागंज क्षेत्र निवासी एक युवक पर बेटी को बहला कर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: युवती को भगाने पर युवक पर केस पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.