उन्नाव, अक्टूबर 27 -- Unnao News: सफीपुर। विकासखंड क्षेत्र के सकहन राजपूतान गांव में मंगलवार को एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। टीबी के संभावित मरीजों की जांच की गई। साथ ही 58 लोगों की एचआईवी जांच भी कराई गई। चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश कुमार वर्मा, पर्यवेक्षक अमित कुमार, सत्येंद्र कुमार, परामर्शदाता एवं डाटा प्रबंधन कर्मी मोहम्मद शमीम, लैब टेक्नीशियन विनोद, वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर के प्रतिनिधि रमेश कुमार, डाटा मैनेजर रितु, परामर्शदाता सृष्टि, ऋषभ, सर्वेश कुमार, शीलू, मालती आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...